भोपाल में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह पदभार किया गृहण

रिपब्लिक टुडे,भोपाल।

नई सरकार बनने के बाद अब मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रसासनिक सर्जरी करने में लगे हुए है। उन्होंने नरसिंहपुर ,बेतुल, गुना के कलेक्टर बदलने के बाद अब राजधानी भोपाल और महानगर इंदौर के कलेक्टर भी बदल दिए है इंदौर में टी इलैया राजा को हटाकर आशीष सिंह जो कि भोपाल कलेक्टर थे को इंदौर कलेक्टर बना दिया है वही राजधानी भोपाल में भी लोकसभा चुनाव के पहले जबकि मतदाता सूची का काम शुरू होने वाला है ऐसे में कौशलेंद्र विक्रम सिंह को कलेक्टर की जिम्मेदारी दी है। जिसके बाद नवागत कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आज भोपाल कलेक्टर का पदभार गृहण किया। उन्होंने पदभार गृहण करने के पश्चात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।