Sohagpur देवालय में देव प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले निकाली गई कलश याञा

सात दिवसीय श्रीमद भागवत और महायज्ञ प्रारंभ, करणपुर में बने देवालय में शिव परिवार, राम दरबार, श्रीगणेश सहित स्‍व शंकराचार्य स्‍वरूपानंद सरस्‍वती की प्रतिमा होगा स्‍थापित

रिपब्ल्कि टुडे,नर्मदापुरम।

Advertisement

यहां ग्राम करणपुर में समाजसेवी ठाकुर हरगोविंद पुर्विया द्वारा निर्माण कराए गए आकर्षक देवालय में देव प्राण प्रतिष्‍ठा का आयोजन किया जा रा है, जिसके चलते गुरवार को कलश याञा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कलश याञा में सैकड़ो की संख्‍या मे धर्मावलंबी शामिल हुए। बता दे देवालय में भगवान शिव, गणेश, राम दरबार सहित स्‍व शंकचराचार्य की प्रतिमा स्‍थापित की जा रही है। सात दिवसीय महोत्‍सव में महायज्ञ के साथ साथ श्रीमद भागवत पुराण का आयोजन भी किया जा रहा है इसके पहले गुरूवार को ग्राम में विशाल कलश याञा निकाली गई.

ग्राम करणपुर मेंं समाजसेवी ठाकुर हरगोविंद पुर्विया द्वारा कराय जा रहा धार्मिक अनुष्‍ठान

बता दें कि नगर से तीन किलोमीटर की दूरी पर ग्राम करणपुर में एक बार पुन धार्मिक आयोजन किया जा रहा है, दरअसल समाजसेवी हरगोविंद पुर्विया लगातार क्षेञ में धार्मिक आयोजनों के लिये जाने जाते है  उन्‍होने अब तक पांच बार नर्मदा परिक्रमा कर चुके है और दो बार परिक्रमा करना चाहते है, तीन वर्ष पूर्व सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम भी करवा चुके है, अब पिता के आदेश का पालन करते हुये एक विशाल देवालय का निर्माण कराया है, जिससें शिव,गणेश्‍, राम दरबार सहित शंकराचार्य जी की प्रतिमा स्‍थापित किया जाना है, 5 से 11 फरवरी तक चलने वाले आयोजन में शहरी और ग्रामीण क्षेञ के लोगो के लिये प्रतिदिन प्रवचनों का आयोजन सहित महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, 10 फरवरी को इस आयोजन में शारदा द्वारिका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्‍वती भी शामिल होगें।

Advertisement
देव प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले और महायज्ञ से पहले पूजन किया गया