Sohagpur ग्राम करणपुर में लहराई धर्म ध्वजा, देवालय में देव प्राण प्रतिष्ठा और श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ
समाजसेवी ठाकुर हरगोविंद पुर्विया द्वारा कराया जा रहा धार्मिक अनुष्ठान
मुकेश अवस्थी, सोहागपुर।
यहां समीपस्थ ग्राम करनपुर में समाजसेवी हरगोविंद पुर्विया द्वरा क्षेञ में खुशहाली और सदभावना को ध्यान में रखकर स्टेेट हाईवे किनारे आकर्षक देवालय का निर्माण कराया गया है, अब देवालय में देव स्थापना के लिये देव प्राण प्रतिष्ठार महोत्सव का अयोजन किया जा रा है, इसके साथ साथ श्रीमद भागवत कथा और महायज्ञ का आयोजन भी 5 से 11 फरवरी तक किया जायेगा. गुरूवार को अनुष्ठान से पूर्व ग्राम में धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुए.
बता दें कि समाजसेवा और धार्मिक आयोजन की प्रेरणा पिता और गुरू से मिलने के बाद ठाकुर हरगोविंद पुर्विया लगातार परमार्थ और धर्म से जुड़े काम कर रहे है, पांच बार नर्मदा परिक्रमा कर चुके हरगोविंद की इच्छा नर्मदा परिक्रमा करने की इच्छा अभी शेष है जिसके चलते वे दो बार परिक्रमा और करना चाहते है, इसके साथ साथ तीन साल पूर्व भी उन्होने ग्राम करनपुर मे पंडित सोमेश परसाई के सानिध्य में सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण जैसे विशाल आयोजन का कराया था, अब पिता के आदेश और गुरू के निर्देश पर हरगोविंद पुर्विया परिवार सहित क्षेत्र में सद्भवना और क्षेत्र के विकास की भावना से देवालय का निर्माण कर देवों की प्राण प्रतिष्ठा करा रहे है, जिसके चलते मंदिर में श्री गणेश, शिव, राम दरबार सहित गुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद की प्रतिमा स्थापित की

जायेगी. विशाल और आकर्षक मंदिर क्षेञ के लिये गौरव और दर्शनीय स्थल के रूप में पहचाना जायेगा इसको लेकर भी सभी व्यवस्थाएं की जा रही है. समाजसेवी हरगोंविंद पुर्विया ने बताया कि मंदिर निर्माण के साथ मंदिर प्रांगण में ही नर्मदा परिक्रमावासियों को ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी उनके द्वारा की जा रही है.
5 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में पंडित पवन शास्ञी पोसेरा वालों द्वारा श्रीमद भागवत कथा का श्रवण कराया जायेगा, वही महायज्ञ पंडित श्री सनत कुमार उपाध्याय शारदापीठ दरिका पीठ द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है. क्षेत्र के इस बड़े धार्मिक आयोजन में शाराद द्वारिका पीठ के शंकाराचार्य सदानंद सरस्वती भी शामिल होगे,उनके द्वारा 10 और 11 फरवरी को प्रवचन सुनाए जायेगे वही 11 फरवरी को नगर के रेल्वे स्टेशन से ग्राम करनपुर तक शंकराचार्य जी की शोभायाञा भी निकाली जायेगी जिसका स्वागत नगर भर में किये जाने की तैयारी की जा रही है.

