Sohagpur सर्व ब्राह्मण समाज नें मनाया परशुराम जन्मोत्सव, वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया
रिपब्लिक टुडे, सोहागपुर।
श्री शंभू दरबार में श्री विष्णु सहस्त्र नाम, हवन पूजन सहित बिप्र समाज के वरिष्ठ जनों को किया गया सम्मानित.
नगर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा एकजुट होकर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम जी की पूजन, विष्णु सहस्त्र नाम पाठ किया गया। अक्षय तृतीया पर विवाह एवं मांगलिक कार्यों की अधिकता के कारण ब्राह्मण समाज द्वारा बैठक में सर्वसम्मति से परशुराम जयंती 18 अप्रैल को श्री शंभू दरबार पलाश परिसर कालोनी में मनाने का निश्चित किया गया था।
तय कार्यक्रम के अनुसार परशुराम जयंती पर दोपहर 3:00 बजे से हवन पूजन एसर्व ब्राह्मण समाज नें मनाया परशुराम जन्मोत्सववं विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ का आयोजन किया गया जो शाम 7:00 बजे तक चलता रहा।

कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण आरती समाज के 70 वर्ष की आयु से अधिक के वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया । इसके उपरांत समाज को संगठित रखने प्रबुद्ध जनों के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए जिसमें गृहस्थ संत पंडित प्रकाश मनमोहन मुद्गल, कैलाश नारायण परसाई, देवी प्रसाद दुबे, संजय तिवारी, प्रांजल तिवारी, जीवन दुबे सहित महिला वर्ग से चित्रा तिवारी, अलका तिवारी, रश्मि दुबे, नीलम शर्मा द्वारा समाज को एकजुट करने विषय पर अपने विचार रखें ,साथ ही भगवान परशुराम के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के विप्रजन परिवार सहित सेकड़ो की संख्या में उपस्थित हुए ।
