Narmdapuram सोहागपुर में थार गाड़ी में रखे नोटों से भरे बैग की चोरी करने वाली महिला पकड़ी गईं

बैंक के सामने थार गाड़ी से साढ़े पांच लाख रुपए चोरी करने वाली महिला गिरफ्तारी के बाद जमानत में रिहा, अंतर्राज्यीय गिरोह कड़ियां सांसी की सोहागपुर में सक्रियता से नागरिक चिंतित, सोहागपुर पुलिस को पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा किया जायेगा सम्मानित

रिपब्लिक टुडे,सोहागपुर : बीते सप्ताह सोहागपुर नगर के स्टेट बैंक से पैसा निकालने के बाद केनरा बैंक के सामने गाड़ी खड़ी करने के बाद फरियादी की थार गाड़ी से एक अज्ञात महिला द्वारा साढ़े 5 लाख रुपए चुरा लिए गए थे ।

Advertisement
एसडीओपी संजू चौहान ने प्रेस कांफ्रेस कर घटना की जानकारी दी।

चोरी की घटना के बाद फरियादी पराग शर्मा की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्णा एस थोटा के निर्देशन में एस डी ओ पी सोहागपुर संजू चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई । पुलिस ने मुखबिर तंत्र , सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला की शिनाख्त करते हुए उसको राजगढ़ थाना बोडा क्षेत्र के कड़िया सांसी से पकड़ने में सफलता अर्जित की । पुलिस ने आरोपिया के संबंध में बताया कि उक्त महिला का नाम सुधा उर्फ सुगमा बताया ।पुलिस ने प्रेस वार्ता में बताया कि महिला के कब्जे से पूरे साढ़े पांच लाख रुपए बरामद कर अभिरक्षा में लिया था । मेमो के माध्यम से उसने बताया कि वह बैंक से पैदल कुछ दूर जाने के बाद एक राहगीर से लिप्ट लेकर बाबई तक पहुंची । उसके बाद अन्य माध्यमों से वह अपने गंतव्य तक पहुंची । आरोपिया पर जमानती धाराओं के तहत मामला होने से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है । पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक ने सोहागपुर पुलिस को सम्मानित करने का निर्णय लिया है ।

Advertisement