कोलोन कैंसर पीड़ित मरीज की सोशल मीडिया पर जानकारी मिलने पर ब्राह्मण परिवार पिपरिया ने की मदद

कोलोन कैंसर पीड़ित मरीज की सोशल मीडिया पर जानकारी मिलने पर ब्राह्मण परिवार पिपरिया ने की मदद एक प्रयास अपना सा

रिपब्लिक टुडे पिपरिया।ब्राह्मण परिवार पिपरिया द्वारा एक ब्राह्मण परिवार की मदद की ग‌ई, ब्राह्म्ण परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक उपाध्याय परिवार के 58 वर्षीय बुजुर्ग का कोलोन कैंसर से पीड़ित हैं जिनका उपचार दिल्ली के कैंसर हीलर सेंटर में चल रहा है व कैंसर पीड़ित परिजनों ने अब तक इलाज में 2 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं व इलाज के लिए और भी राशि की आवश्यकता है लेकिन राशि नही होने पर पीड़ित उपाध्याय परिवार ने सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल कर मदद मांगी जिसको देखते हुए ब्राह्मण परिवार पिपरिया ने पीडित उपाध्याय परिवार से संपर्क किया व ब्राह्मण परिवार पिपरिया ने बताया कि हमारे द्वारा जरूरत मंद ब्राह्मण परिवारों की समय समय पर मदद करने के प्रयास किए जाते हैं व एक प्रयास अपना सा व समय जब भी विपरीत होता है तो अपने ही काम आते हैं व ब्राह्मण परिवार पिपरिया द्वारा अपने एक ब्राह्मण उपाध्याय परिवार की भी इसी प्रकार मदद की ग‌ई कोलोन कैंसर पीड़ित एक की परिवार की मदद के लिए हमने अपना हाथ आगे बढ़ाया व व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना पारिवारिक सदस्यो तक साझा की और 1 दिन में 31 हजार 131 रुपए की राशि एकत्रित कर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा पीड़ित ब्राह्मण उपाध्याय परिवार तक पहुंचाई गई व आनलाइन माध्यम से फोन पर तथा मिलान ऐप के माध्यम से सामाजिक पारिवारिक सदस्यो द्वारा लगातार राशि पीड़ित परिवार की मदद के लिए राशि निर्धारित बैंक खाते में डाली जा रही है भविष्य में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए ब्राह्मण परिवार पिपरिया उपाध्याय परिवार के साथ सदेव खडा है ऐसा ब्राह्मण परिवार पिपरिया द्वारा प्रतिनिधि मंडल ने आश्वासन दिया।इस पहल से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है व हम सभी को भी जरूरत मंदो की अवश्य मदद करनी चाहिए।

Advertisement