मुह बोले रिश्ते में हुआ संदेह , चरिञ शंका में ढावा संचालक को गोली मारकर कर दी हत्या
मुंह बोली बहन के साथ सबंध के संदेह में जीजा विवेक गुर्जर ने सर में गोली मार कर कर दी थी हत्या
नर्मदापुरम (मुकेश अवस्थी)
नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना क्षेञ के शोभापुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता और ढावा संचालक सचिन पुरविया की मंगलवार की दरमियानी रात अजनेरी ग्राम से एक आधा किलोमीटर दूर नहर के पास ले जाकर गोली मार दी गई थी, रात में 3 बजे तक जब सचिन घर नही लौटा तब भाई राजू पुरविया में पुलिस चौकी शोभापुर में सचिन के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी, जिसके बाद सुबह पुलिस ने सर्चिग की तब मोबाइल लोकेशन के आधार पर रानी पिपरिया नहर की पुलिया पर सचिन का शव मिला. जिसके बाद क्षेञ में सनसनी फैल गई.

जिला पुलिस अधीक्षक एम साई कृष्णा थोटा ने गुरूवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार की रात सचिन पुर्विया देर रात तक घर नही लौटा था,तब उसके भाई रज्जू उर्फ राजू पुरविया ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सुबह पड़ताल की गई तब ढावा कर्मचारियों ने बताया कि रात में एक व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे ढावा पर आया था, जिसके सचिन ने पैर पड़े और मोटर साइकिल पर बैठ कर पिपरिया की तरफ चला गया था. बुधवार की सुबह सर्चिग में मोबाइल लोकेशन के अधार पर सचिन का शव रानी पिपरिया नगर की पुलिया पर पड़ा मिला था, जिसके बाद से पुलिस ने टीम बनाकर हत्या के कारणों और हत्या करने वाले की तलाश शुरू कर दी थी, टी आई गिरीश ञिपाठी ने एस पी के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर हत्या करने वाले आरोपी विवेक गुर्जर निवासी होलीपुरा तहसील बुदनी को गिरफतार कर लिया, पुलिस कप्तान ने बताया आरोपी विेवेक से पूछताछ के बाद हत्या का कारण सामने आया जिसमें बताया गया कि विेवेक की शादी मृतक सचिन पुरविया के गांव में हुई थी, मृतक के सबंध आरोपी की पत्नि से थे, जिससे नाराज होकर विेवेक ने मंगलवार की रात सचिन को ढावे से बुलाया और मोटर साइकल पर बैठा कर रानी पिपरिया तरफ ले गया और सर में पिस्तौल से फायर कर दिया, सचिन पुरविया की मौके पर ही मृत्यु हो गई, और आरोपी फरार हो गया था, पुलिस ने घटना के बाद पड़ताल कर विेवेक गुर्जर को बुदनी से गिरफतार कर उसके पास एक पिस्तोल, टीवीएस मोटर साइकल, मोबाइल फोन और हत्या के वक्त पहने हुए कपड़े जप्त कर अरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. वही आरोपी युवक विवेक गुर्जर द्वारा जिस देशी पिस्तौल का उपयोग हत्या में किया गया, उसके सबंध में पूछताछ में बताया है कि देशी कटटा तीन साल पूर्व खंडवा के किसी चिकलीकर से खरीदा था.
पुलिस टीम को किया गया पुरूस्कृत
गाली मार कर हत्या किये जाने की सनीसनीखेज घटना का खुलासा टी आई गिरीश ञिपाठी, उ.निरीक्षक राहुल पटेल,उ.नि. विवेक यादव, उप.नि. शहादत अली,स.उ.नि. वरूण सिंह सहित सहायक स्टाफ और सायबर सेल को 10 हजार रूपये इनाम से पुरूरूकृत किया है.