पेंच नेशनल पार्क में सड़क पार करते दिखे बाघिन के 5 नन्हें शावक

Republic Today siwni.
पेंच नेशनल पार्क में 7 फरवरी रविवार सुबह सफारी के दौरान दोबारा सड़क पार करते पाडदेव बाघिन के 5 नन्हें शावक देखकर सैलानी रोमांचित हो गए। एक शावक के साथ सड़क पार करते बाघिन सड़क पार करते शनिवार को पहली बार दिखाई दी थी। इसके बाद पेंच पार्क प्रबंधन ने बाघिन के पांच नन्हें शावकों को साथ लेकर चलने की पुष्टि की थी। पेंच नेशनल पार्क में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है।

पेंच टाईगर रिजर्व में दिखे 5 नन्हे शावक

पार्क में हाल ही में बाघ शावकों ने जन्म लिया है, जिनकी उम्र करीब 2 माह के आसपास बताई जा रही है, जो गुफा (मांद) से बाहर निकलकर बाघिन के साथ चल रहे हैं। रविवार सुबह शावकों के साथ सड़क पार करती बाघिन की तस्वीरों को पेंच पार्क के वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर इमरान खान ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। सैलानियों ने नन्हें शावकों व बाघिन के वीडियो भी मोबाइल पर रिकार्ड कर लिए।

Advertisement
Pench tiger resurv

बाघिन दे चुकी पार्क को 15 शावक:-

पेंच नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि चौथी बार में पाडदेव बाघिन (टी-4) ने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। करीब एक पखवाड़े से बाघिन नन्हें शावकों के साथ मैदानी अमले दिख रही है। इससे पहले बाघिन तीन बार में 10 शावकों को जन्म दे चुकी है।

Advertisement

बाघों का कुनवा बढ़ाने का कीर्तिमान बना चुकी पेंच नेशनल पार्क में मशहूर कालरवाली बाघिन ने साल 2010 में पाडदेव बाघिन को जन्म दिया था। इनमें से ही एक पाडदेव बाघिन (टी-4) है, जो करीब 10 उम्र की हो चुकी है। कालरवाली बाघिन उम्र के अंतिम पड़ाव पर है, जिसकी उम्र करीब 15 साल हो चुकी हैं।

सैलानियों में बढ़ा रोमांच:-

Advertisement

सफारी का खुशनुमा माहौल होने के कारण इन दिनों पेंच पार्क नेशनल पार्क में जंगल की सैर करने सैलानी बडी संख्या में पहुंच रहे हैंं। कोर एरिया के साथ ही बफर क्षेत्र में भी वन प्राणी सैलानियों को असानी से नजर आ रहे हैंं। ऐसे में बाघिन के साथ नन्हें शावकों को देखकर सैलानियों में उत्साह व रोमांच बढ़ गया है।

Advertisement