सिवनी मालवा पर संगठन को भरोसा , प्रीति शुक्ला भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनीत
संगठन में बड़ी रस्साकशी के बाद सिवनी मालवा की पार्षद प्रीति शुक्ला को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, वैसे भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की लंबी लिस्ट तैयार थी। बड़ी सूझबूझ के बाद नर्मदापुरम में महिला कार्यकर्ता पर भरोसा किया गया है।
रिपब्लिक टुडे, नर्मदापुरम।
भाजपा संगठन अब बड़ी ही सूझबूझ से काम कर रहा है, जनवरी के पहले हप्ते में जिला अध्यक्ष का नाम घोषित होते होते 15 जनवरी की शाम नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई।

2003 से लगातार सत्ता में रहने वाली भाजपा में अब संगठन की नियुक्ति भी अहम हो गई है, नर्मदापुरम में एक दर्जन के लगभग दावेदारों की चर्चा थी, लेकिन संगठन द्वारा सिवनी मालवा नगर परिषद में वार्ड 5 से पार्षद प्रीति शुक्ला को चुना गया, श्रीमती शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भी रह चुकी है वही वर्तमान में वे जिले के संगठन में महामंत्री की भूमिका में काम कर रही थी।
बता दे कि भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर माधवदास अग्रवाल, पूर्व विधायक सविता दिवान , हंस राय सहित कुल 42 दावेदारों के नाम चर्चा में थे। अब इस बार एक महिला कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर जिले में भाजपा को मजबूत और जिम्मेदार बनाने की कोशिश की गई है। बता दे कि श्रीमती शुक्ला के पति पवन शुक्ला भी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता है, प्रीति शुक्ला सोहागपुर विधानसभा के ग्राम बहारपुर की बेटी है उनका मायका ग्राम बाहरपुर में है। जिले में महिलाओं को लगातार मिल रही जिम्मेदारी चर्चा का विषय भी है।
