जल गंगा संवर्धन: जन अभियान परिषद और निर्मल विकास सेवा समिति ने भी किया श्रमदान

रिपब्लिक टुडे, सोहागपुर।

यहां जल गंगा संवर्धन अभियान में गंगा दशहरा पर ईशरपुर में जन अभियान परिषद और निर्मल विकास सेवा समिति द्वारा श्रमदान कर साफ सफाई की गई। इस दौरान एसडीएम बृजेन्द्र रावत, जनपद सीईओ संजय अग्रवाल ने भी नर्मदा तट सहित संगम स्थल पर कर्मचारियों सहित श्रमदान किया। वही सीईओ संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन जिसमें स्वच्छता अभियान के अंतर्गत घाटो पर फैली गंदगी साफ की गई। श्रमदान

कार्यक्रम की व्यवस्था नवांकुर संस्था के प्रमुख गजेंद्र ठाकुर द्वारा की गई। श्रमदान के उपरांत ग्रामीणों से चर्चा कर वर्षा के समय आने वाले विपदा को लेकर भी चर्चा की गई , इस दौरान घाटो पर लगे पौधों का निरिक्षण भी किया गया , जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतिम दिवस पर भी सभी जनपद अधिकारी का सहयोग किया गया है।