सोहागपुर के कलाकार ने रामजी की अद्भुत प्रतिमा को दिया हूबहू रूप

अयोध्या में बिराजे भगवान राम की प्रतिमा की तरह हूबहू बनाई प्रतिमा, क्षेत्र में चर्चा

रिपब्लिक टुडे,सोहागपुर।

रामनवमी पर नगर में निकलने वाली ऐतिहासिक शोभायात्रा में अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में स्थापित की गई प्रतिमा जैसी ही हूबहू प्रतिमा नगर के लोगो को भी देखने मिली है, जिसकी चर्चा क्षेत्र में हो रही है। ये प्रतिमा यहां के मातापुरा वार्ड के गोलू प्रजापति द्वारा बनाई गई है।
बता दे कि सोहागपुर के मूर्तिकार अपनी मूर्तिकला के लिये देशभर में प्रसिद्ध है, यहां नवरात्रि में देवी प्रतिमाओं सहित गणेश स्थापना के दौरान गणेश प्रतिमाओं को अदम्य रूप दिया जाता है। प्रतिमाएं आकर्षक होती है लेकिन अब 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के

सोहागपुर के मूर्तिकार गोलू प्रजापति द्वारा बनाई गई भगवान श्रीराम की प्रतिमा

उद्धघाटन के दौरान जिस प्रतिमा को स्थापित किया गया है उसे कर्नाटक मैसूर के शिल्पी योगिराज द्वारा बनाई गई है। लेकिन अपनी कला का लोहा मनवाने वाले कलाकार नर्मदापुरम के सोहागपुर में भी बसे है यहां सोहागपुर के गोलू मूर्तिकार ने हूबहू प्रतिमा भगवान श्रीराम की बनाकर लोगो को हैरत में डाल दिया है। यहां नगर के रामभक्त सेवक संतोष सराठे के नियोजन में प्रतिमा को तैयार किया गया फिर शोभायात्रा में शामिल किया गया। बता दे कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा काले पत्थर को उकेर कर बनाई गई है लेकिन सोहागपुर मे प्रतिमा मिट्टी द्वारा बनाई गई है।