कुएं में गिरा तेंदुआ , रेस्क्यू कर कैसे निकाला , देखिये पूरी खबर

रिपब्लिक टुडे, देवास।

देवास जिले के हाटपीपल्या क्षेत्र में आने वाले गांव मेंडिया में एक तेंदुआ शनिवार को पक्के कुएं में गिर गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी। उसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे के करीब वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सकुशल खटिया के माध्यम से बाहर निकाल लिया।

Advertisement

बाहर आते ही तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ गर्मी के कारण पानी पीने कुएँ के करीब पहुंचा होगा उसी दौरान वह कुएं में गिर गया।

वन विभाग के एसडीओ एसके शुक्ला ने बताया कि हाटपीपल्या क्षेत्र के गांव मेंडिया में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया था। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग को दी गई थी। स्थानीय अमले द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

Advertisement

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार स्थानीय अमला व देवास का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचे। उसके बाद तेंदुए का रेस्क्यू आपरेशन किया गया। रेस्क्यू के दौरान तेंदुए को खटिया के माध्यम से ऊपर निकाला गया। करीब दो घंटे तक चले इस रेस्क्यू आपरेशन के बाद तेंदुआ प्राकृतिक आवास की ओर छलांग लगाते हुए वन में चला गया। इस दौरान ग्रामीणों का भी सहयोग रहा।

इनका कहना है .

Advertisement
संतोष शुक्ला , एसडीओ वन विभाग हाटपीपल्या।