इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाले ताजिया

रिपब्लिक टुडे,सोहागपुर।

यहां मोर्हरम के त्यौहार के चलते शनिवार को नगर के अलग अलग क्षेत्र से तजियादारो ने ताजिया निकाले , जिसके बाद ताजियों को पुराने थाने के पीछे रखे गए जहां मुस्लिम समुदाय के लोगो ने जियारत की।

नगर में निकाले गए ताजिया।

दूसरे दिन मातमी त्योहार के चलते सभी ताजियों को चल समारोह के रूप में करबला की ओर रुखसत किया गया। बता दे कि इमाम हुसैन की याद में ताजियों को प्रतीक रूप में बनाया जाता है। जिसके चलते नगर के किलपुर वार्ड , अम्बेडकर वार्ड , सरदार वार्ड से मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा ताजिया निकाले गए , उधर नगर एक हिन्दू परिवार भी वर्षों से ताजिया बनाते आ रहे है ऐसा ही यहां के अम्बेडकर वार्ड निवासी दुर्गा रजक द्वारा ताजिया बनाया गया था , उनके परिवार में उनके पिता सुरेश रजक और उनके दादा भी ताजिया बनाते आ रहे है। नगर के किन्नर परिवार द्वारा भी बुर्राक ताजिया बनाया जाता है जो आकर्षक और सुंदर होता है। इमाम हुसैन की याद में निकाले गए ताजियों के साथ अखाड़े के प्रदर्शन भी किया गया। जगह जगह मोर्हरम के चलते सवारियां भी निकाली गईं । इस दौरान पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त देखी गई।

ताजियों के साथ दुलदुल सवारी भी देखी गई।