विश्व पुरातत्व दिवस पर व्याख्यान माला आयोजन,सोहागपुर ऐतिहासिक नगरी,यहां संग्रहालय की जरूरत

सोहागपुर में भरी पड़ी है ऐतिहासिक पुरा संपदा, मंदिर, कलाकृ तियों शिला लेखों सहित लिपियों पर डां राजेश कुमार मेहर ने किया शोध,यहां स्वामी विवेकानंद एकादमी परिसर में कार्यक्रम में शामिल हुये क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, डां भुवन विक्रम सिंह क्षेत्रीय निदेशक पुरातत्वविद, छात्रों के लिये प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का अयोजन भी किया गया।

रिपब्लिक टुडे ,सोहागपुर।
यहां स्वामी विवेकानंद ऐके दमी के सभाग्रह में विश्व पुरातत्व दिवस के अवसर पर सोहागपुर के पुरातात्विक ऐतिहासिक महत्व संरक्षण एवं जागरूकता विषय पर व्याख्यान, ऐतिहासिक धरोहर की प्रदर्शनी एवं छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का अयोजन किया गया है।
जिसमें डां राजेश कुमार मेहर जो कि पुरातत्व विभाग में उप अधीक्षक भी है के द्वारा सोहागपुर के इतिहास और नगरीय सहित आसपास के क्षेत्र पर शोध किया गया है, उन्होंने जानकारी देकर बताया कि सोहागपुर में शिव

पार्वती प्रतिमा, तहसील कार्यालय में रखी खंडित प्रतिमा, रामगंज में वटवृक्षक के नीचे स्थापित बौद्ध प्रतिमा, जमनी सरोबर, सहित सोहागपुर के विभिन्न क्षेत्रों से निकली प्रतिमा जो कि जिला मुख्यालय में रखी गई, इसके साथ साथ सोहागपुर क्षेत्र में मिले शिला लेख जिनमें संस्कृत सहित अन्य भाषाओं में पांडुलिपि दर्ज जो कि सोहागपुर के इतिहास, संस्कृति आदि को बताती है। डां राजेश मेहर द्वारा किये गये शोध मेंं जो जो जानकारी दी गई है वह लगभग 15 सौ वर्षो के इतिहास की जानकारी देती है, सोहागपुर एक पौराणिक नगर रहा यहां आदिनाथ की प्रतिमा जैन धर्म की जानकारी देती है वही बौद्ध प्रतिमाऐं बौद्ध धर्म के अनुयाईायों की मौजूदगी बताती है। इसके साथ साथ संस्कृत भाषा के जो शिलालेख मिले है उनके अध्ययन से पता चलता है कि अब से हजार वर्ष पूर्व के लोग संस्कृत भाषा को बोलने वाले एवं लेखन शैली को जानने वाले होगे।

विवेकानंद ऐकदमी के संचालक अनिल गेहरैया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के क्षेत्रीय निदेशक डां भुवन विक्रम सिंह द्वारा सोहागपुर में मिले शिलालेख, प्रतिमाओं के अवशेष, कलाकृतियों आदि के आधार पर बताया कि ये नगर पौराणिक है यहां के लोगो को संस्कृत भाषा की जानकारी थी, इसके साथ साथ प्रतिमाओ का मिलना धर्म और पूजन पद्धति आदि को व्यक्त करती है। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों के लिये प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था, ऐतिहासिक जानकारी देने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, अध्यक्षता लता पटेल नगर पालिका अध्यक्ष सहित अतिथि के रूप में कन्नूलाल अग्रवाल, नप उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, डां भुवन विक्रम सिंह, डां सुश्री मिश्रा विक्रम, डां जलज कुमार तिवारी सहित डां राजेश मेहर रहे संचालन प्रांजल तिवारी द्वारा किया गया।