ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाई गुड़ी पड़वा

रिपब्लिक टुडे, सोहागपुर।
यहां नगर की ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने नववर्ष के अवसर पर गुड़ी पड़वा पर्व और चैत्र नवरात्र सहित हिन्दू नववर्ष का स्वागत कार्यक्रम सामूहिक रूप से मनाया।
यहां श्रीमती प्रभा बसेडिया के निज निवास पर नगर की बिप्र समाज की महिलाओं ने गुड़ी पड़वा का कार्यक्रम गीत संगीत और भजनों का कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज से जुड़ी महिलाओं ने गुड़ी की पूजन किया और देवी आराधना के चलते देवी भजनो की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर प्रभा बसेडिया , सन्तोष सहारिया , चित्रा तिवारी , अलका पुरोहित , छमा दिवान, संचिता, रेखा बसेडिया आदि महिलाये गुड़ी पड़वा कार्यक्रम में शामिल हुई।

Advertisement