विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

इंडियन ग्रामीण सर्विसेज संस्था द्वारा छात्राओं को सुरक्षित पर्यटन की जानकारी दी गई
रिपब्लिक टुडे,सोहागपुर।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इंडियन ग्रामीण सर्विसेज के द्वारा मध्य प्रदेश टूरिज़्म बोर्ड की ग्रामीण पर्यटन एव महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत मढ़ई पर्यटन स्थल के अंतर्गत सोहागपुर क़े पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में कन्या शाला के छात्रा ये द्वारा विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। जिसमें ग्रामीण पर्यटन स्थल विषय पर साइकिल रैली, चित्रकला एव स्थानीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में SDM अखिल राठौर एवं SDOP मदन मोहन कहर उपस्थित रहकर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किए। इंडियन ग्रामीण सर्विसेज के अर्चना दास ने बताया कि विश्व में पर्यटन दिवस मनाया जाता है ताकि पर्यटन के बारे मे सभी को जागरूक किया जा सके। SdM ने बताया के पर्यटन संरक्षण के लिए सभी आगे आना चाहिए। SDOP श्री समर ने सभी छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। व्यंजन

Advertisement

इंडियन ग्रामीण सर्विसेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साइकल रैली निकाली गई। एंव चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई

प्रतियोगिता में सीतल गुजरी ने इमरती बनाई जिसमे उसे प्रथम स्थान, चाँदनी द्वारा उड़द बड़ा बनाने पर दितीय स्थान और छात्रा अनुष्का द्वारा बाटी चुरमा बनाया गया जिसमें उसे तृतीय पुरस्कार दिया गया। चित्रकला में अमृता सरकार प्रथम, लक्ष्मी रघबीर सिंह द्वितीय एवं ज्योति प्रेम नारायण सिंह तृतीय स्थान ग्रहण किया। कार्यक्रम में sdm अखिल राठौर, SDOP चौधरी मदन मोहन समर, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन के नीखरा एवं कन्या शाला के प्राचार्य सुरेश चौधरी ने झंडा दिखा कर साइकिल रैली निकाली। कार्यक्रम में अनूप सोनी, लगन लाल मेहर, वर्षा मेहर, सुरेश यादव, अभिषेक चौहान ने उपस्थित रहे।

Advertisement