होशंगाबाद जिले के नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया

होशंगाबाद। यहां प्रशानिक सर्जरी के बाद होशंगाबाद जिले से कलेक्टर धनंजय सिंह को हटाकर 2012 बैच के आईएएस अधिकारी नीरज कुमार सिंह को जिले की कमान सौपी है। बता दे कि होशंगाबाद जिले में कमलनाथ सरकार में शीलेन्द्र सिंह को जिले की कमान सौपी थी , लेकिन रेत खदानों के विवाद के चलते शीलेन्द्र सिंह ज्यादा समय तक होशंगाबाद में काम नही कर सके। उधर भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाहा के हस्तक्षेप के बाद धनंजय सिंह को जिला कलेक्टर बनाया गया था। करीब डेढ़ साल तक जिले में काम करने के बाद , उन्हें हटाकर अब शिवराज सिंह ने 2012 बैच के आईएएस अफसर नीरज कुमार सिंह पर भरोसा किया है। बता दे कि नीरज सिंह के ऊपर जिले की महती जिम्मेदारी है यहां कई फाइल पेंडिंग है, जिन्हें निपटाने की जिम्मेदारी अब नवागत कलेक्टर की होगी। मंगलवार को नवागत कलेक्टर नीरज सिंह ने देवी नर्मदा की पूजन कर जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर काम शुरू कर दिया।