घायल तेंदुए का सी टी स्केन के बाद शुरू हुआ उपचार

भोपाल। यहां वन्य प्राणी संग्रहालय के एक तेंदुए के घायल हो जाने के बाद वन्य प्राणियों के लिये काम करने वाले वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के उपचार के लिए उसका सी टी स्केन करवाया है। जिसके बाद तेंदुए को क्या चोट आई है उनका उपचार किय्य जाएगा। 

वन्य प्राणी संग्रहालय से घायल तेंदुआ जिसे रेस्क्यू किया गया था उसे सोमवार को राज्य पशु चिकित्सालय जहाँगीराबाद भोपाल में लाकर सी.टी. स्केन कराया गया। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता द्वारा इसका निश्चेतन किया गया।

Advertisement

संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल ने बताया कि तेंदुए का सी.टी. स्केन के बाद स्वस्थ हालत में सकुशल वन्य प्राणी संग्रहालय इन्दौर के लिए रवाना कर दिया गया।

Advertisement