रायसेन में 24 को विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे  कमलनाथ

रायसेन। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ 24 सितंबर 2020 को रायसेन जिला मुख्यालय पर एक  विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष  देेवेन्द्र्र पटेेल  ने बताया कि  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  24 सितंबर 2020  दिन गुरुवार दोपहर 12  बजे रायसेन के दशहरा मैदान पर एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे एवं आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार का शंखनाद करेंगे।  वही कमलनाथ जी वर्तमान शिवराज सरकार की नाकामियों एवं जिस प्रकार जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिरा कर खरीद-फारोख्त की गई है इन नाकामियों को भी बताएंगे। वहीं  जिला मीडिया प्रभारी सैयद जावेद अहमद ने  बताया कि पूर्र्व मुुख्यमंत्री कमलनाथ की आम सभा की तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री एवं सांची विधानसभा चुनाव प्रभारी सुखदेव पांसे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान,बरेली विधायक देवेन्द्र पटेेल, जिला महामंत्री नारायण सिंह ठाकुर मिर्जा मसर्रत बेेग, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री की सभा को लेकर तैयारियों को लेेकर बैेठक आयोजित  की।  जिसमेें पदाधिकारियों को दायित्व दिए  गए।   इस अवसर पर हकीम उद्दीन मंसूरी,युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, पूूर्व  नपं अध्यक्ष जागेेश्वर बैरागी, कमलेश पटेल, रायसेन ग्र्रामीण अध्यक्ष  प्र्रकाश पटेेल,देहगांंव ब्लाक अध्यक्ष रामबाबूू लोधी,असलम खान आदि मौजूद थे।