कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन

श्रीमदभगवत कथा का समापनसुदामा कृष्णा के चरित्र पर सजी सूंदर झांकीलवकुश फैंस क्लब द्वारा किया गया श्रीमद्भागवत कथा आयोजनयुवक युवती परिचय सम्मेलन भी आयोजन।

रिपब्लिक टुडे, सोहागपुर। 
यहां के शिव पार्वती मंदिर मैदान पर कुशवाहा समाज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसमे रायसेन के ग्राम खपरिया निवासी पंडित गोविंद भार्गव द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने क्षेत्र और समाज के हजारों लोग कथा स्थल पर शामिल हुए , श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर सुदामा ओर श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण कराया गया जिसमें सुदामा चरित्र पर सुंदर झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। बता दे कि यहां कुशवाहा समाज पिछले 5

Advertisement
समाज के वरिष्ठ बसंत कपरिया द्वारा उदबोधन

सालों से लगातार समाजिक ओर धार्मिक आयोजन करता आ रहा है , जिसके चलते इसवर्ष समाज के युवाओं के लव कुश फेन्स क्लब द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ओर समाज के विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। कुशवाहा समाज के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि सप्त दिवसीय आयोजन में पंडित गोविंद भार्गव द्वारा श्रीकृष्ण की लीलाओं का संगीतमय श्रवण कराया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर 70 युवक युवतियों ने विवाह हेतु मंच से परिचय भी दिया।  इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों सहित पत्रकारों का भी सम्मान किया गया ,  इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष  रामेश्वर मौर्य,यजमान बाबूलाल कुशवाहा जिलाध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा, ठेकेदारनर्मदाप्रसाद कुशवाहा,जिला महामंत्री सालगराम मौर्य संभागीय सरंक्षक

नर्मदापुरम। श्रीमती शारदा कुशवाहा महिला प्रदेश अध्यक्ष रविशकर कुशवाहा,संभागीय महामंत्री बंसन्त कपरिया राष्ट्रीय सलाहकार लेखराम जी कुशवाहा,संभागीय प्रवक्ता,रमेश कुशवाह,बबलू कुशवाहा,लखन कुशवाहा,विनोद कुशवाहा,धनन्जय कुशवाहा,डॉ सतीश कुशवाहा, अजय मौर्य, अशोक कुशवाहा,संभागीय उपाध्यक्ष लहरी प्रसाद कुशवाहा,विष्णु प्रसाद कुशवाहा, देवेन्द्र कुशवाहा  जिला युवा मोर्चा प्रवक्ता , श्रीमती शशि कुशवाहा  जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती ज्योति पटेल,संगीता मोर्य एवं मंच संचालन भगवान दास कुशवाहा ने किया।

Advertisement

Advertisement