होशंगाबाद में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, मंत्री उषा ठाकुर ने किया ध्वजारोहण

होशंगाबाद जिले में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास व गरिमामय पूर्वक मनाया गया, मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया

रिपब्लिक टुडे, होशंगाबाद। जिला मुख्यालय में पुलिस परेड ग्राउंड में आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म विभाग मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया जिसमें मुख्यमंत्री श्री सिंह ने प्रदेश वासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री जी ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेश के किसानों का विकास है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भारत सरकार द्वारा एक लाख करोड़ रूपए के एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड की घोषणा की गई है। भारत सरकार के विशेष फंड से राज्य को 7 हजार 500 करोड़ रूपए की सहायता प्राप्त हो रही है। मध्यप्रदेश एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड योजना के क्रियान्वयन में देश में अग्रणी है। केन्द्र सरकार से प्राप्त निधि के माध्यम से पूरे प्रदेश में कृषि अधोसंरचना का जाल बिछाया जाएगा। किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि से अब तक प्रदेश के लगभग 77 लाख किसानों को कुल 6 हजार 815 करोड़ रूपए की सम्मान निधि का भुगतान किया जा चुका है। राज्य सरकार ने भी प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना प्रारंभ की है, इस योजनांतर्गत पात्र किसानों को वर्ष में 4 हजार रूपए का भुगतान 2 समान किश्तों में किया जा रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उक्त योजना से प्रत्येक पात्र किसान को एक साल में 10 हजार रूपए की निश्चित आमदनी प्राप्त होगी। यह योजना निरन्तर जारी रहेगी जब तक की प्रदेश के प्रत्येक पात्र किसान को योजना का लाभ नहीं मिल जाता। मुख्यमंत्री जी ने संदेश में बताया कि कोरोना संक्रमण से मुक्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हे। सबका साथ और सबका विकास पाकर मध्यप्रदेश कोविड से मुक्ति की दिशा में तेजी से अग्रसर है।   

   मुख्य अतिथि सुश्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के पश्चात गुब्बारे हवा में मुक्त विचरण के लिए छोडे। तत्पश्चात परेड दलो द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। मार्च पास्ट में शामिल जिला पुलिस बल महिला प्लाटून को परेड प्रदर्शन में प्रथम, जिला पुलिस बल होशंगाबाद को द्वितीय एवं प्लाटून 17वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल कंपनी भिंड कैम्प पुलिस लाईन होशंगाबाद को तृतीय स्थान निर्णायक समिति द्वारा दिया गया। परेड दल का नेतृत्व परेड कमांडर सुश्री दीपा माण्डवे उप पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद द्वारा किया गया।

Advertisement

Advertisement