अनुपपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस से ममता सिंह ने की दावेदारी, जिलाध्यक्ष से मुलाकात

 

रिपब्लिक टुडे, अनुपपुर। यहां बिसाहू लाल सिंह के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई सीट पर जोर आजमाइश शुरू हो गई है, सूबे में उपचुनाव को लेकर दोनों मुख्य दलों में जीतने वाले उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। जिन 24 सीटो पर उपचुनाव होना है उनमें एक सीट अनूपपुर की भी है।जिसके चलते यहां राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई है, अनूपपुर सीट से कांग्रेस से टिकिट के लिये ममता सिंह ने दावेदारी की है । उन्होंने जिला पंचायत सदस्य आदिवासी विकाष परिषद के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, दलबीर सिंह ,राजीव सिंह , ने अपने अपने माध्यम से दावेदारी जताई है।
उसी कड़ी में अनुपपुर विधानसभा क्रमांक 87 के लिये बदरा(अनुपपुर) जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्री मति ममता सिंह पति तीरथ सिंह आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल से मिल कर चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।उन्होंने अपने कुछ समर्थकों के साथ जिला अध्यक्ष के निवास पर दावेदारी के आवेदन सौपे है।
बता दे कि जिलाध्यक्ष को दावेदारी सौपे जाने के मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अनुपपुर रामलखन सिंह,ब्लॉक उपाध्यक्ष गुड़ु मिश्रा समेत
सुधार सिंह,महेंद्र सिंह, श्याम सिंह आर यू राज कुमार शुक्ला महादेव सिमर आदिपुर जनपद सदस्य जयसिंहपुर ते शोभना चौधरी थानेसर दुर्गे राम प्रताप सिंह मार्को दीपक गुप्ता समेत दर्जन भर से ज्यादा समर्थक मौजूद रहे।
परिचय – कौन है ममता सिंह
नाम ममता सिंह पिता रामप्रताप पति तीरथ शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निवास ग्राम धुरवासिन जिला अनुपपुर की निवासी है। जो कि अनूपपुर से वर्तमान जनपद पंचायत अध्यक्ष है। जिला अध्यक्ष से मिलकर ममता सिंह ने बताया कि उनके पिता राम प्रताप सिंह पुराने कांग्रेसी व सेवानिवृत्त निर्मित कोयला कर्मचारी एवं इंटक यूनियन के पदाधिकारी थे।
ममता सिंह स्वयं 2015 से वर्तमान तक जनपद पंचायत अनूपपुर बदरा के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित है , 2010 से 2015 तक एवं 2015 से वर्तमान समय तक लगातार दो पंच वर्षीय पंचायत अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 10 से निर्वाचित सदस्य हैं ।उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 एवं लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 में उनके जनपद क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए थे।

Advertisement

Report By – Amit Gupta Anuppur

 

Advertisement